General Science Quiz No. 2 - सामान्य विज्ञान क्विज

GK Quiz in Hindi के इस भाग में General science quiz दिया गया है। 

इस General science quiz में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रश्नों को लिया गया है। 


1.निम्नलिखित में से किस परिघटना का उपयोग ऑप्टिकल फाइबर में किया जाता है ?

    A. व्यतिकरण
    B. अपवर्तन
    C. ध्रुवण
    D. पूर्ण आंतरिक परावर्तन
... Answer (D)
- ऑप्टिकल फाइबर पूर्ण आंतरिक परावर्तन के सिद्धांत पर कार्य करता है।

2. साबुन के पतले झाग में चमकदार रंगों का बनाना किस परिघटना का परिणाम है ?

    A. विवर्तन और परिक्षेपण
    B. ध्रुवण और व्यतिकरण
    C. बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण
    D. बहुलित अपवर्तन और परिक्षेपण
... Answer (C)
- साबुन के पतले झाग में चटकदार रंगों का बनना बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण का परिणाम है।

3. एक कटा हुआ हीरा क्यों जगमगाता है ?

    A. पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण
    B. प्रकाश के शोषण के कारण
    C. इसकी आणविक संरचना के कारण
    D. कुछ अन्य निहित गुण के कारण
... Answer (A)
- पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण हीरा जगमगाता है। हीरे को इस तरह तराशा जाता है कि यदि प्रकाश किरण इसके अंदर चला जाए तो बाहर निकलने से पहले प्रकाश का कई बार पूर्ण आंतरिक परावर्तन हो।

4. किसी तारे का रंग दर्शाता है -

    A. उसका ताप
    B. उस की पृथ्वी से दूरी
    C. उसकी ज्योति
    D. उसकी सूर्य से दूरी
... Answer (A)
- तारों का रंग उनके ताप को दर्शाता है। नीले रंग का तारा अधिक तापमान को दर्शाता है जबकि लाल रंग का तारा सबसे कम तापमान को दर्शाता है।

5. प्रकाश का रंग निर्धारित होता है -

    A. तरंगदैर्ध्य से
    B. आयाम से
    C. वेग से
    D. तीव्रता से
... Answer (A)
- प्रकाश के रंग का निर्धारण उसके तरंगदैर्ध्य से होता है। लाल रंग के प्रकाश का तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक तथा बैगनी रंग के प्रकाश का तरंगदैर्ध्य सबसे कम होता है।

6. पीतल में कौन-सी धातुओं का मिश्रण होता है ?

    A. तांबा, जस्ता एवं निकल
    B. तांबा एवं निकल
    C. तांबा एवं टीन
    D. तांबा एवं जस्ता
... Answer (D)
- पीतल में मिश्रण- 68-71% तांबा तथा शेष भाग जस्ता का होता है।

7. जर्मन सिल्वर में चांदी का प्रतिशत होता है ?

    A. 5%
    B. 1%
    C. 3%
    D. इनमें से कोई नहीं
... Answer (D)
- जर्मन सिल्वर में तांबा (50%) जस्ता (35%) तथा निकल (15%) का मिश्रण होता है। जर्मन सिल्वर को निकल सिल्वर भी कहते हैं। इसमें चांदी का मिश्रण नहीं होता है।

8. स्टील में कितने प्रतिशत कार्बन का मिश्रण होता है ?

    A. 0.1-2%
    B. 7-10%
    C. 10-15%
    D. 0%
... Answer (A)
- स्टील में कार्बन की मात्रा 0.1-2% तक होती है।

9. निम्न में से कौन ऊष्मा का सर्वाधिक उत्तम चालक है ?

    A. पानी
    B. पारा
    C. बेंजीन
    D. चमड़ा
... Answer (B)
- पारा एक धातु है। यह साधारण ताप पर द्रव अवस्था में रहता है। धातुएं ऊष्मा की सुचालक होती हैं।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा एक पदार्थ बहुत कठोर और बहुत तन्य है ?

    A. टंगस्टन
    B. कार्बोरंडम
    C. नाइक्रोम
    D. कास्ट आयरन
... Answer (C)
- नाइक्रोम कठोर तथा उच्च गलनांक के कारण तन्य धातु है।

11. वनस्पति तेलों के हाइड्रोजनीकरण में निम्नलिखित में से किस उत्प्रेरक का उपयोग किया जाता है ?

    A. प्लैटिनम
    B. जस्ता
    C. लौह
    D. निकल
... Answer (D)
- लगभग 150-180 डिग्री सेल्सियस पर गर्म वनस्पति तेल के साथ निकल उत्प्रेरक की उपस्थिति में, हाइड्रोजन से क्रिया करके, वनस्पति घी बनाया जाता है।

12. फोटोग्राफी की प्लेट पर निम्नलिखित में से किसकी परत चढ़ाई जाती है ?

    A. सिल्वर ऑक्साइड
    B. सिल्वर आयोडाइड
    C. सिल्वर क्लोराइड
    D. सिल्वर ब्रोमाइड
... Answer (D)
- फोटोग्राफी की प्लेट पर सिल्वर ब्रोमाइड की परत चढ़ाई जाती है।

13. छपाई में प्रयोग की जाने वाली स्याही निम्नलिखित में से किसके अपघटन से प्राप्त होती है ?

    A. मेथेन
    B. कार्बन टेट्राक्लोराइड
    C. एसिटिलीन
    D. बेंजीन
... Answer (D)
- बेंजीन का प्रयोग स्याही, पेंट, कार्बन की छड़, मोटर टायर तथा काले रंग बनाने में प्रयुक्त की जाती है। मेथेन दलदली क्षेत्र में पाई जाती है। यह एक रंगहीन, स्वादहीन तथा गंधहीन गैस है।

14. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है ?

    A. फुलरीन - फ्लुओरीन युक्त कार्बनिक यौगिक
    B. टेफलॉन - फ्लुओरीन युक्त बहुलक
    C. शुष्क बर्फ - ठोस कार्बन डाइऑक्साइड
    D. मस्टर्ड गैस - रासायनिक युद्ध में प्रयुक्त होने वाला विषैला द्रव
... Answer (A)
- फुलरीन कार्बन का अपररूप है।

15. प्राकृतिक रबर का बहुलक है -

    A.एथलीन
    B. आइसोप्रिन
    C. एसिटिलीन
    D. हैक्सेन
... Answer (B)
- आइसोप्रिन प्राकृतिक रबर का बहुलक है। यह पेट्रोलियम के भंजक आसवन से प्राप्त होता है।

16. निम्नलिखित में से कौन एक मछली है ?

    A. समुद्री गाय
    B. समुद्री बाघ
    C. समुद्री घोड़ा
    D. समुद्री कुकम्बर
... Answer (C)
- समुद्री घोड़ा ( हिप्पोकैम्पस ) एक मछली (bony fish) है।

17. जुगनू एक प्रकार का ______ है।

    A. मौलासर
    B. कीट
    C. कृमि
    D. सूत्र कृमि
... Answer (B)
- जुगनू एक प्रकार का कीट है। जुगनू की चमक ल्युसिफेरस नामक एंजाइम के कारण होता है।

18. नीलगाय निम्नलिखित कुल में आती हैं -

    A. भेड़
    B. हिरण
    C. बकरी
    D. गाय
... Answer (B)
- नीलगाय, हिरण (मृग) कुल में आती हैं। हीरण के समान नील गाय के सींग भी स्थाई होते हैं अर्थात उनके सींग हर साल गिरकर नए नहीं उगते।

19. पौधे के कौन से भाग से हल्दी प्राप्त होती है ?

    A. जड़
    B. कंद
    C. पुष्प
    D. प्रकंद
... Answer (D)
- प्रकंद (Rhizome) एक अंत: भौमिक रूपांतरित तने का प्रकार है। हल्दी के पौधे में प्रकंद वाला हिस्सा ही खाया जाता है।

20. कुनैन, सिनकोना पादप के किस भाग में प्राकृतिक रूप से पाई जाती है ?

    A.जड़
    B. बीज
    C. फल
    D. छाल
... Answer (D)
- कुनैन, सिनकोना नामक पौधे की छाल से प्राप्त किया जाता है। कुनैन का प्रयोग मलेरिया के उपचार हेतु में किया जाता है।

21. पौधे, जो नमक युक्त मिट्टी में उगते हैं, को क्या कहते हैं ?

    A.हाइड्रोफाइट
    B. हैलोफाइट
    C. सक्यूलेंट
    D. जीरोफाइट
... Answer (B)
- लवण युक्त मिट्टी में उगने वाले पौधे को हैलोफाइट (Halophyte) कहा जाता है।

22. अधिकांश किट श्वसन कैसे करते हैं ?

    A. त्वचा से
    B. फेफड़ों से
    C. क्लोम से
    D. वातक तंत्र से
... Answer (D)
- अधिकांश किट वातक तंत्र से श्वसन करते हैं। कीटों के शरीर में श्वसन के लिए वायु नलियों का जाल वातक तंत्र कहलाता है।

23. हीरोइन प्राप्त होती है -

    A. भांग से
    B. अफीम पोस्ता से
    C. तंबाकू से
    D. सुपारी से
... Answer (B)
- हीरोइन अफीम पोस्ता से प्राप्त होती है। यह सफेद रंग का पाउडर होता है।

24. अफीम पोस्त पौधे के किस भाग से प्राप्त होता है ?

    A. फूल से
    B. मूल से
    C. अधपके फल से
    D. पत्ते से
... Answer (C)
- अफीम पोस्त पौधे के अधपके फल से प्राप्त होता है।