भारत का भूगोल क्विज- Indian Geography Quiz in Hindi

Indian Geography Quiz in Hindi

भारत का भूगोल क्विज- Indian Geography Quiz in Hindi


GK Quiz in Hindi का यह क्विज भारत का भूगोल विषय से संबंधित है। यह Indian Geography Quiz (भारत का भूगोल क्विज) का तीसरा भाग है। 

इस Indian geography quiz in hindi में भारत की  नदियों, झीलों और बांधों से संबंधित प्रश्न दिए गए है।

प्रश्नों की कुल संख्या 20 है।

Indian Geography Quiz No. 3

1. गंगा नदी उदाहरण है ?
    A. पूर्ववर्ती अपवाह का
    B. अनुवर्ती अपवाह का
    C. अक्रमवर्ती अपवाह का
    D. परवर्ती अपवाह का
... Answer is (A)
- गंगा नदी एक पूर्ववर्ती नदी है।

2. निम्न में से किस स्थान पर अलकनंदा तथा भागीरथी का संगम होता है ?

    A. रुद्रप्रयाग
    B. विष्णु प्रयाग
    C. कर्णप्रयाग
    D. देवप्रयाग
... Answer is (D)
- देवप्रयाग में भागीरथी तथा अलकनंदा का संगम है।

3. इनमें से गंगा की कौन सी सहायक नदी उत्तरवाहिनी है ?

    A. कोसी
    B. सोन
    C. घाघरा
    D. गंडक
... Answer is (B)
- सोन नदी अमरकंटक के पठार से निकलकर, उत्तर दिशा में बहते हुए गंगा नदी में मिल जाती है।

4. निम्नलिखित नदियों में से किन के स्रोत विंदु लगभग एक ही है ?

    A. ब्रह्मपुत्र और गंगा
    B. ब्रह्मपुत्र और सिंधु
    C. तापी और व्यास
    D. सिंधु और गंगा
... Answer is (B)
- ब्रह्मापुत्र एवं सिंधु नदियों का उद्गम स्थल एक ही है। इनका उद्गम तिब्बत का पठार से होता है।

5. तेल नदी निम्नलिखित नदियों में से किसकी सहायक नदी है ?

    A. गोदावरी
    B. कृष्णा
    C. कावेरी
    D. महानदी
... Answer is (D)
- महानदी छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा में प्रवाहित होती है। तेल नदी महानदी की एक प्रमुख सहायक नदी है। तेल नदी उड़ीसा की प्रमुख नदी है।

6. प्रायद्वीपीय भारत में सबसे लंबी नदी कौन सी है ?

    A. कृष्णा
    B. गोदावरी
    C. महानदी
    D. कावेरी
... Answer is (B)
- गोदावरी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी है इसकी लंबाई 1465 किलोमीटर है। महाराष्ट्र में त्र्यंबकेश्वर के निकट इसका उद्गम होता है। यह दक्षिण पूर्व की ओर प्रवाहित होते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

7. निम्नलिखित नदियों में से किस को दक्षिण की गंगा कहा जाता है ?

    A. कावेरी
    B. गोदावरी
    C. महानदी
    D. कृष्णा
... Answer is (A)
- कावेरी नदी का उद्गम पश्चिमी घाट पर्वत के ब्रम्हगिरी नामक स्थान से होता है। कावेरी नदी को दक्षिण की गंगा कहा जाता है।

8. दामोदर किसकी सहायक नदी है ?

    A. गंगा
    B. पद्मा
    C. हुगली
    D. महानदी
... Answer is (C)
- दामोदर नदी हुगली की सहायक नदी है।

9. अंत:स्थलीय अपवहन नदी का उदाहरण है ?

    A. माही
    B. कृष्णा
    C. नर्मदा
    D. घग्घर
... Answer is (D)
- घग्घर नदी अंत:स्थलीय अपवहन नदी का एक उदाहरण है।

10. निम्नलिखित में से किस नदी का उद्गम स्थल भारत में नहीं है ?

    A. रावी
    B. चिनाब
    C. व्यास
    D. सतलज
... Answer is (D)
- सतलज नदी का उद्गम स्थल भारत में नहीं है। इसका उद्गम स्थल तिब्बत में कैलाश पर्वत एवं मानसरोवर झील के निकट स्थित राकसताल झील है। यह हिमाचल प्रदेश से भारत में प्रवेश करती है।

11. भारत के निम्न जलप्रपातों में से कौन गोवा में स्थित है ?

    A. लैंडसिंह प्रपात
    B. नोखालीकई प्रपात
    C. दूधसागर प्रपात
    D. धुआंधार प्रपात
... Answer is (C)
- गोवा और कर्नाटक की सीमा पर मांडवी नदी पर दूधसागर जलप्रपात पश्चिमी घाट में स्थित है।

12. वेम्बनाद झील कहां स्थित है ?

    A. ओडिशा में
    B. तमिलनाडु में
    C. आंध्र प्रदेश में
    D. केरल में
... Answer is (D)
- वेम्बनाद झील केरल में स्थित है। यह केरल की सबसे बड़ी झील है।

13. घेपन झील स्थित है -

    A. सिक्किम में
    B. उत्तराखंड में
    C. हिमाचल प्रदेश में
    D. लद्दाख में
... Answer is (C)
- घेपन झील हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह बर्फ से ढकी रहती है।

14. निम्नलिखित में से किस को रहस्यमई झील कहा जाता है ?

    A. रेड हिल्स झील
    B. डोडीताल झील
    C. रूपकुंड झील
    D. जोर पोखरी झील
... Answer is (C)
- भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित रूपकुंड झील को रहस्यमई झील कहा जाता है। यह एक हिम झील है।

15. भाखड़ा नांगल बांध किस नदी पर बनाया गया है ?

    A. सतलज
    B. सिंधु
    C. चिनाब
    D. रावी
... Answer is (A)
- भाखड़ा नांगल बांध सतलज नदी पर निर्मित है।

16. शिवसमुद्रम जल विद्युत परियोजना स्थित है ?

    A. तमिलनाडु में
    B. कर्नाटक में
    C. केरल में
    D. आंध्र प्रदेश में
... Answer is (B)
- शिवसमुद्रम जल विद्युत परियोजना कर्नाटक में कावेरी नदी पर स्थित है। यह भारत का दूसरा सबसे पुराना जल विद्युत उत्पादन संयंत्र है।

17. चंबल नदी पर कौन सा बांध निर्मित है ?

    A. इंदिरा सागर
    B. गांधी सागर
    C. भाखड़ा बांध
    D. सरदार सरोवर
... Answer is (B)
- चंबल नदी पर तीन बांध निर्मित किए गए हैं जिसमें से गांधी सागर बांध मध्य प्रदेश में, राणा प्रताप सागर बांध एवं जवाहर सागर बांध राजस्थान में हैं।

18. मैथॉन, बेलपहाड़ी एवं तिलैया बांध किस नदी पर बनाए गए हैं ?

    A. बराकर
    B. कोनार
    C. बोकारो
    D. दामोदर
... Answer is (A)
- यह बांध बराकर नदी पर स्थित है। बराकर नदी दामोदर नदी की सहायक नदी है।

19. गंडक परियोजना किन दो राज्यों की संयुक्त परियोजना है ?

    A. बिहार एवं मध्य प्रदेश
    B. बिहार एवं पश्चिम बंगाल
    C. उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश
    D. बिहार एवं उत्तर प्रदेश
... Answer is (D)
- गंडक परियोजना बिहार व उत्तर प्रदेश की संयुक्त परियोजना है।

20. तुलबुल परियोजना किस नदी पर स्थित है ?

    A. व्यास नदी
    B. झेलम नदी
    C. रावी नदी
    D. सतलज नदी
... Answer is (B)
- तुलबुल परियोजना झेलम नदी पर निर्मित की गई है। यह जम्मू कश्मीर में स्थित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ