भारत के प्रमुख अनुसंधान केंद्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न - Indian Geography Quiz No. 4

 भारत का भूगोल क्विज़ - Indian Geography Quiz No. 4

भारत के प्रमुख अनुसंधान केंद्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न - Indian Geography Quiz No. 4


GK Quiz in Hindi के इस खंड में भारत के प्रमुख अनुसंधान केंद्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं।
Indian Geography Quiz in Hindi ( भारत का भूगोल क्विज ) का यह चौथा भाग है।

1. इंटरनेशनल क्रॉप रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स ( I C R I S A T ) स्थित है-
    A. भुवनेश्वर में
    B. कोलकाता में
    C. दिल्ली में
    D. हैदराबाद में
... Answer is (D)
- यह ( ICRISAT ) एक गैर-लाभकारी गैर, राजनीतिक संगठन है, जो एशिया तथा सब सहारा अफ्रीका में विकास हेतु कृषि संबंधी अनुसंधान संचालित करता है। इसका मुख्यालय, तेलंगाना की राजधानी, हैदराबाद में स्थित है।

2. राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान स्थित है -

    A. नई दिल्ली में
    B. चेन्नई में
    C. जयपुर में
    D. भोपाल में
... Answer is (C)
- नेशनल इंस्टीट्यूट आफ एग्रीकल्चरल मार्केटिंग जयपुर में स्थित है।

3. सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट कहां स्थित है ?

    A. लखनऊ में
    B. मैसूर में
    C. करनाल में
    D. शिमला में
... Answer is (B)
- सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट मैसूर में स्थित है।

4. केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान स्थित है -

    A. बीकानेर में
    B. उदयपुर में
    C. आगरा में
    D. जोधपुर में
... Answer is (A)
- केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान बीकानेर में स्थित है।

5. उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय स्थित है-

    A. पालमपुर में
    B. लखनऊ में
    C. कोयंबटूर में
    D. सोलन में
... Answer is (D)
- हिमाचल प्रदेश के सोलन में अवस्थित है।

6. भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान स्थित है-

    A. कानपुर में
    B. लखनऊ में
    C. झांसी में
    D. नई दिल्ली में
... Answer is (A)
- भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर में स्थित है।

7. राष्ट्रीय डेहरी अनुसंधान संस्थान केंद्र कहां स्थित है ?

    A. अंबाला में
    B. लखनऊ में
    C. करनाल में
    D. हिसार में
... Answer is (C)
- नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टिट्यूट हरियाणा के करनाल जिले में स्थित है।

8. राष्ट्रीय एटलस और थिमेटिक मानचित्र संगठन स्थित है-

    A. शिमला में
    B. देहरादून में
    C. हैदराबाद में
    D. कोलकाता में
... Answer is (D)
- राष्ट्रीय एटलस और थिमेटिक मानचित्र संगठन कोलकाता में स्थित है।

9. राष्ट्रीय जैविक खेती केंद्र कहां स्थित है ?

    A. हैदराबाद में
    B. गाजियाबाद में
    C. नई दिल्ली में
    D. गंगटोक में
... Answer is (B)
- नेशनल सेंटर आफ ऑर्गेनिक फार्मिंग गाजियाबाद में स्थित है।

10. भारतीय हीरा संस्थान स्थित है-

    A. नई दिल्ली में
    B. सूरत में
    C. मुंबई में
    D. इंदौर में
... Answer is (B)
- भारतीय हीरा संस्थान सूरत में स्थित है।

11. भारतीय चावल शोध संस्थान स्थित है-

    A. कोलकाता में
    B. कटक में
    C. वाराणसी में
    D. त्रिवेंद्रम में
... Answer is (B)
- भारतीय चावल शोध संस्थान ओडिशा राज्य के कटक में स्थित है।

12. सूची 1 को सूची 2 से सुमेलित कीजिए-


a) भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान...........1) राजमुंद्री
b) राष्ट्रीय शर्करा संस्थान.....................2) भोपाल
c) केंद्रीय तंबाकू अनुसंधान संस्थान.....3) कानपुर
d) केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान.......4) शिमला

........... a)....b)....c)....d)
    A. 3.....4.....2.....1
    B. 4.....3.....1.....2
    C. 2.....3.....1.....4
    D. 3.....4.....2.....1
... Answer is (C)
भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान - भोपाल
राष्ट्रीय शर्करा संस्थान- कानपुर
केंद्रीय तंबाकू अनुसंधान संस्थान- राजमुंद्री
केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान- शिमला

13. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?

    A. भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान - लखनऊ
    B. भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान- वाराणसी
    C. केंद्रीय उपोष्ण उद्यान अनुसंधान संस्थान- श्रीनगर
    D. राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक अनुसंधान ब्यूरो - नई दिल्ली
... Answer is (C)
- केंद्रीय उपोष्ण उद्यान अनुसंधान संस्थान लखनऊ में स्थित है।

14. केंद्रीय खनन अनुसंधान संस्थान स्थित है ?

    A. कटक में
    B. धनबाद में
    C. हैदराबाद में
    D. जमशेदपुर में
... Answer is (B)
- केंद्रीय खनन अनुसंधान संस्थान झारखंड राज्य के धनबाद में स्थित है।

15. पौध संरक्षण, संगरोध एवं भंडारण निदेशालय ( Directorate of Plant Protection, Quarantine and Storage) कहां स्थित है ?

    A. शिमला में
    B. देहरादून में
    C. नई दिल्ली में
    D. फरीदाबाद में
... Answer is (D)
- पौध संरक्षण संगरोध एवं भंडारण निदेशालय फरीदाबाद में अवस्थित है।

16. वर्षा वन अनुसंधान संस्थान स्थित है-

    A. जोरहाट में
    B. शिलांग में
    C. त्रिवेंद्रपुरम में
    D. गुवाहाटी में
... Answer is (A)
- वर्षा वन अनुसंधान संस्थान असम राज्य के जोरहाट में स्थित है।

17. शीतोष्ण वन अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है ?

    A. शिमला में
    B. देहरादून में
    C. ऊटी में
    D. श्रीनगर में
... Answer is (A)
- शीतोष्ण वन अनुसंधान केंद्र शिमला में स्थित है।

18. राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान स्थित है -

    A. नई दिल्ली में
    B. मुंबई में
    C. चेन्नई में
    D. रुड़की में
... Answer is (C)
- राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान उत्तराखंड राज्य के रुड़की में स्थित है।

19. मक्का अनुसंधान निदेशालय अवस्थित है-

    A. नई दिल्ली में
    B. बंगलुरु में
    C. फरीदाबाद में
    D. करनाल में
... Answer is (B)
- मक्का अनुसंधान निदेशालय नई दिल्ली में अवस्थित है।

20. खेती प्रणाली अनुसंधान निदेशालय कहां स्थित है ?

    A. जोधपुर में
    B. भोपाल में
    C. लखनऊ में
    D. मेरठ में
... Answer is (D)
- खेती प्रणाली अनुसंधान निदेशालय मेरठ में स्थित है।

21. कंद फसल अनुसंधान संस्थान और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण क्रमशः स्थित हैं-

    A. पटना और मुंबई
    B. दिल्ली और अहमदाबाद
    C. तिरुवनंतपुरम और नोएडा
    D. लखनऊ और कोलकाता
... Answer is (C)
- कंद फसल अनुसंधान संस्थान केरल राज्य के तिरुवंतपुरम में स्थित है तथा भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण उत्तर प्रदेश राज्य के नोएडा में स्थित है।

22. चावल अनुसंधान निदेशालय और राष्ट्रीय पौध सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान कहां स्थित है ?

    A. नई दिल्ली में
    B. हैदराबाद में
    C. लखनऊ में
    D. वाराणसी में
... Answer is (B)
- चावल अनुसंधान निदेशालय और राष्ट्रीय पौध सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में स्थित हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ