विश्व भूगोल क्विज - World Geography Quiz No. 3

 World Geography Quiz No. 3

GK Quiz in Hindi - 


1. हिंद महासागर और लाल सागर को कौन सी जलसंधि जोड़ती है ?
    A. मलक्का
    B. बास्पोरस
    C. बाब-अल-मनदेब
    D. होरमूज
... Answer is (C)
- बाब-अल-मनदेब जल संधि हिंद महासागर और लाल सागर को जोड़ती है।

2. कौन सी जलसंधि यूरोप और अफ्रीका को पृथक करती है ?

    A. जिब्राल्टर
    B. बेरिंग
    C. डोवर
    D. बास्पोरस
... Answer is (A)
- जिब्राल्टर जलसंधि यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप को पृथक करती है। इसके साथ ही यह अटलांटिक महासागर एवं भूमध्य सागर को जोड़ती है। यह स्पेन और मोरक्को देश के बीच स्थित है।

3. सू नहर जोड़ती है-

    A. तुरान और ओंटारियो
    B. बंगाल और त्रिपुरा को
    C. सुपीरियर और मिशीगन को
    D. सुपीरियर और ह्यूरोन को
... Answer is (D)
- उत्तरी अमेरिका में स्थित सुपीरियर और ह्यूरोन झील को सू नहर जोड़ती है।

4. कील नहर किसे जोड़ती है ?

    A. उत्तरी सागर- बाल्टिक सागर
    B. काला सागर- लाल सागर
    C. बाल्टिक सागर -लाल सागर
    D. उत्तरी सागर -काला सागर
... Answer is (A)
- किल नहर उत्तरी सागर को बाल्टिक सागर से जोड़ती है।

5. निम्नलिखित में से कौन सी नहर दक्षिण जर्मनी में आंतरिक जलमार्ग के रूप में प्रयोग की जाती है ?

    A. वोल्गादोन नहर
    B. सफेद सागर नहर
    C. लुडविग्स नहर
    D. साल्ट सेंटी मैरी नहर
... Answer is (C)
- लुडविग्स नहर जर्मनी में प्रवाहित होती है। यह आंतरिक जलमार्ग के रूप में प्रयोग की जाती है।

6. करीबा बांध किस नदी पर निर्मित है ?

    A. ज़ाम्बेज़ी नदी
    B. चाम्बेशी नदी
    C. काबोम्पो नदी
    D. काफ्यू नदी
... Answer is (A)
- करीबा बांध ज़ाम्बेज़ी नदी पर निर्मित है। यह जाम्बिया और जिम्बॉब्वे के मध्य सीमा-रेखा पर स्थित है।

7. ग्रेट बैरियर रीफ कहां पर स्थित है ?

    A. भूमध्य सागर में
    B. अटलांटिक महासागर में
    C. हिंद महासागर में
    D. प्रशांत महासागर में
... Answer is (D)
- ग्रेट बैरियर रीफ ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड एवं साउथ वेल्स के उत्तर पूर्व में प्रशांत महासागर में स्थित है।

8. कोरल रीफ कहां पाई जाती हैं ?

    A. 18°C से ऊपर शीतोष्ण जलवायु क्षेत्र में
    B. महाद्वीपों एवं द्वीपों के पूर्वी एवं पश्चिमी दोनों तटों पर
    C. कर्क एवं मकर रेखा के बीच तटीय क्षेत्रों में
    D. ठंडे समुद्री तटों पर
... Answer is (C)
- कोरल रीफ मुख्यत: कर्क एवं मकर रेखा के मध्य स्थित स्थलों के पूर्वी एवं पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में पाई जाती हैं।

9. ओजोन परत पाई जाती है - ?

    A. क्षोभमंडल में
    B. समताप मंडल में
    C. मध्य मंडल में
    D. प्रकाश मंडल में
... Answer is (B)
- ओजोन परत समताप मंडल के निचले भाग में पाई जाती हैं। ओजोन परत की ऊंचाई 15 - 35 किलोमीटर है।

10. वायुदाब सबसे कम होता है - ?

    A. शरद ऋतु में
    B. वसंत ऋतु में
    C. शीत ऋतु में
    D. ग्रीष्म ऋतु में
... Answer is (D)
- तापमान बढ़ने के साथ वायुमंडलीय दाब घटता है । अतः गर्मियों में तापमान अधिक होने के कारण वायुदाब कम रहता है।

11. मंगल ग्रह पर जीवन की उपस्थिति के लिए निम्नलिखित में से कौन सी एक अवस्था सबसे सुसंगत है ?

    A. वायुमंडलीय संघटन
    B. ओजोन की उपस्थिति
    C. तापीय अवस्थाएं
    D. बर्फ छत्रकों और हिमशीतित जल की उपस्थिति
... Answer is (D)
- हिमशीतित जल पाए जाने की घटना मंगल ग्रह पर जीवन की उपस्थिति के लिए सबसे सुसंगत है।

12. मानव ने चंद्रमा पर पहला कदम कब रखा ?

    A. 1953
    B. 1971
    C. 1969
    D. 1963
... Answer is (C)
- नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन ने चंद्रमा पर पहला कदम 20 जुलाई 1969 को रखा था।

13. सी ऑफ ट्रांक्विलिटी कहां पर है ?

    A. पृथ्वी
    B. जुपिटर
    C. चंद्रमा
    D. सूर्य
... Answer is (C)
- सी ऑफ ट्राक्विलिटी ( शांति का सागर ) चंद्रमा पर काले धब्बों वाले क्षेत्र को कहा जाता है।

14. 0° अक्षांश तथा 0°देशांतर एक दुसरे को कटती हैं -

    A. घाना में
    B. गिनी की खाड़ी में
    C. साओ टोमे में
    D. माली में
... Answer is (B)
- विषुवत रेखा तथा प्रधान माध्यह्न रेखा एक दूसरे को अफ्रीका महाद्वीप के पश्चिम में स्थित गिनी की खाड़ी में ( दक्षिण अटलांटिक महासागर ) काटती हैं।

15. यदि दो स्थानों की स्थिति में 60 डिग्री देशांतर का अंतर है तब दोनों स्थानों के बीच समयांतर होगा ?

    A. 4 घण्टे
    B. 6 घण्टे
    C. 9 घण्टे
    D. 5 घण्टे
... Answer is (A)
- 1° देशांतर पर 4 मिनट का अंतर होता है। तो 60 x 4 = 240 मिनट या 4 घण्टे ।

16. भूमध्य रेखा निम्नलिखित में से किस देश से होकर नहीं गुजरती है ?

    A. केन्या
    B. इंडोनेशिया
    C. ब्राजील
    D. मेक्सिको
... Answer is (D)
- भूमध्य रेखा 13 देशों से होकर गुजरती है - किरिबाती, इंडोनेशिया, मालदीव, सोमालिया, केन्या , युगांडा, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, कांगो , गैबोन, साओटोम और पिंसिप, ब्राजील, कोलंबिया एवं इक्वेडोर ।

17. यदि आप ऑस्ट्रेलिया देश के निवासी हैं तो आप के लिए सबसे बड़ा दिन होगा ?

    A. 22 जून
    B. 22 दिसंबर
    C. 22 मार्च
    D. 21 सितम्बर
... Answer is (B)
- ऑस्ट्रेलिया दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है इसलिए दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन 22 दिसंबर को होगा।

18. महान हिमयुग का संबंध किससे है ?

    A. होलोसीन
    B. इओसीन
    C. ओलिगोसीन
    D. प्लीस्टोसीन
... Answer is (D)
- प्लीस्टोसीन युग की शुरुआत लगभग 20 लाख वर्ष पूर्व हुई थी। इस युग को हिमयुग की संज्ञा दी जाती है क्योकि इसी समय बड़े पैमाने पर हिमाच्छादन हुआ था।

19. निम्न देशों में से कौन-सा एक स्थलरुद्ध है ?

    A. पेरू
    B. सूरीनाम
    C. पराग्वे
    D. वेनेजुएला
... Answer is (C)
- पराग्वे दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है।

20. उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया की अंतर्राष्ट्रीय सीमा है ?

    A. 48 डिग्री उत्तरी अक्षांश
    B. 38 डिग्री उत्तरी अक्षांश
    C. 25 डिग्री उत्तरी अक्षांश
    D. 33 डिग्री उत्तरी अक्षांश
... Answer is (B)
- 38 डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा (38वीं समानांतर रेखा ) उत्तरी कोरिया एवं दक्षिणी कोरिया को विभाजित करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ