विश्व की मानव प्रजाति/जनजातियां से सम्बंधित प्रश्न

world geography quiz no. 4


GK Quiz in Hindi के इस शीर्षक में विश्व में पाए जाने वाले विशेष मानव प्रजाति एवं जनजातियों से संबंधित प्रश्न दिए गए हैं। इस टॉपिक से संबंधित UPSC और Sate PCS की परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं। मुख्य रूप से State PCS की परीक्षाओं में 2 से 3 प्रश्न आते रहते हैं।

विश्व भूगोल क्विज ( World Geography Quiz in Hindi )के इस खंड में पिछले वर्षों के हुई परीक्षाओं के प्रश्नों के आधार पर क्विज को तैयार किया गया है।

World Geography Quiz No. 4


1. पिग्मी जनजाति निम्न में से किस क्षेत्र में पाए जाते हैं ?

    A. अमेजन बेसिन
    B. विषुवत रेखीय वन
    C. सहारा
    D. सुंदरबन
... Answer is (B)
- पिग्मी जनजाति अफ्रीका महाद्वीप के विषुवत रेखीय वन में पाए जाते हैं। यह कांगो नदी बेसिन के आसपास के वर्षा वनों में निवास करते हैं। पिग्मी जनजाति के लोग अपना घर पेड़ों पर बनाते हैं।


2. जुलू जनजाति किस देश के निवासी हैं ?

    A. पापुआ न्यू गिनी
    B. बोलीविया
    C. दक्षिण अफ्रीका
    D. मोरक्को
... Answer is (C)
- जुलू जनजाति दक्षिण अफ्रीका के निवासी हैं।

3. लैप्स या सामी जनजाति किस प्रदेश में पाए जाते हैं ?

    A. स्कैंडिनेविया
    B. साइबेरिया
    C. अलास्का
    D. ग्रीनलैंड
... Answer is (A)
- लैप्स या सामी जनजातियां स्कैंडिनेविया क्षेत्र में पाए जाते हैं। स्कैंडिनेविया क्षेत्र में उत्तरी नार्वे, स्वीडन, फिनलैंड तथा रूस का कोला प्रायद्वीप आता है।

4. निम्न में से कौन-सा एक जोड़ा सही सुमेलित नहीं है ?

    A. बद्दू - केन्या
    B. बुशमैन - बोत्सवाना
    C. माओरी - न्यूजीलैंड
    D. नूबा - सूडान
... Answer is (A)
- बद्दू जनजाति का निवास सऊदी अरब है।

5. ऐनू एक जनजाति है जिसका संबंध निम्न में से है-

    A. सोमालिया से
    B. नामीबिया से
    C. कांगो से
    D. जापान से
... Answer is (D)
- ऐनू जनजाति का निवास स्थल जापान में है।

6. मसाई और खिरगीज जनजाति का संबंध क्रमशः देशों से है-

    A. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया
    B. न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी
    C. केन्या और मध्य एशिया
    D. दक्षिण अफ्रीका और मध्य एशिया
... Answer is (C)
- मसाई जनजाति केन्या तथा उत्तरी तंजानिया में निवास करते हैं और खिरगीज जनजाति मध्य एशिया में पाए जाते हैं।

7. निम्नलिखित में से नार्डिक प्रजाति का क्षेत्र है-

    A. स्कैंडिनेविया
    B. मध्य एशिया
    C. अलास्का
    D. सहारा
... Answer is (A)
- नॉर्डिक प्रजाति का क्षेत्र स्कैंडिनेविया है।

8. बंतू जनजाति का अधिवासित क्षेत्र है-

    A. अमेजॉन क्षेत्र
    B. पूर्वी, मध्य एवं दक्षिणी अफ्रीका
    C. पश्चिमी अफ्रीका
    D. साइबेरिया
... Answer is (B)
- बंतू जनजाति का निवास क्षेत्र पूर्वी, मध्य एवं दक्षिणी अफ्रीका है।

9. निम्नलिखित प्रजातीय वर्गों में से किससे उत्तरी अमेरिका के मूल निवासी संबंधित हैं ?

    A. काकेसॉयड
    B. आस्ट्रिक
    C. मंगोलॉयड
    D. निग्रायड
... Answer is (C)
- उत्तरी अमेरिका के मूल निवासी मंगोलॉयड प्रजाति वर्ग से संबंधित हैं।

10. मायाज़ जनजाति का संबंध किस देश से है ?

    A. ग्वाटेमाला
    B. न्यूजीलैंड
    C. जांबिया
    D. नाइजर
... Answer is (A)
- मायाज़ जनजाति ग्वाटेमाला में पाई जाती हैं।

11. निम्न में से इनुइट लोगों का प्रदेश नहीं है-

    A. कनाडा
    B. ग्रीनलैंड
    C. अलास्का
    D. दक्षिण अफ्रीका
... Answer is (D)
- इनुइट लोगों का निवास स्थल कनाडा, अलास्का, रूस तथा ग्रीनलैंड है। मुख्यतः इनका निवास आर्कटिक क्षेत्र में है। इनुइट एस्किमो प्रजाति का स्थानीय नाम है।

12. कुर्दिश प्रजाति के लोग निवास करते हैं-

    A. आर्मेनिया
    B. जॉर्जिया
    C. रूस
    D. तुर्कमेनिस्तान
... Answer is (A)
- कुर्दिश प्रजाति के लोग आर्मेनिया में निवास करते हैं।

13. ओरान और गोंड जनजाति किस देश में निवास करते हैं ?

    A. श्रीलंका
    B. दक्षिण अफ्रीका
    C. भारत
    D. नेपाल
... Answer is (C)
- ओरान जनजाति का निवास स्थल भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह है। गोंड जनजाति का भी निवास स्थल भारत है।

14. रेड इंडियंस पाए जाते हैं-

    A. भारत में
    B. उत्तरी अमेरिका में
    C. जर्मनी में
    D. इंडोनेशिया में
... Answer is (B)
- रेड इंडियंस उत्तरी अमेरिका के मूल निवासी हैं।

15. वेद्दा और सेमांग जनजाति किन देशों से संबंधित हैं ?

    A. श्रीलंका तथा मलेशिया
    B. श्रीलंका तथा इंडोनेशिया
    C. श्रीलंका तथा भारत
    D. भारत तथा नेपाल
... Answer is (A)
- वेद्दा और सेमांग जनजाति क्रमशः श्रीलंका तथा मलेशिया से संबंधित हैं।

16. एस्किमो निवासी हैं -

    A. श्रीलंका के
    B. नेपाल के
    C. कनाडा के
    D. फ्रांस के
... Answer is (C)
- एस्किमो जनजाति कनाडा एवं ग्रीनलैंड के टुंड्रा प्रदेश में पाए जाते हैं।

17. जिप्सी कहां के मूल निवासी हैं ?

    A. रूस
    B. भारत
    C. नेपाल
    D. तंजानिया
... Answer is (B)
- जिप्सी भारत के मूलनिवासी हैं।

18. किस महाद्वीप को मानव जाति का जन्म स्थल कहा जाता है ?

    A. एशिया
    B. यूरोप
    C. अफ्रीका
    D. उत्तरी अमेरिका
... Answer is (C)
- अफ्रीका महाद्वीप को मानव जाति का जन्म स्थल कहा जाता है।

19. बोरा जनजाति का निवास क्षेत्र है -

    A. अमेजन बेसिन
    B. भारत
    C. उत्तरी अमेरिका
    D. मध्य एशिया
... Answer is (A)
- बोरा जनजाति का निवास क्षेत्र पश्चिमी अमेजन बेसिन, ब्राजील, पेरू तथा कोलंबिया के सीमांत क्षेत्र हैं।

20. निम्नलिखित में से माया जनजाति का क्षेत्र नहीं है-

    A. मेक्सिको
    B. ग्वाटेमाला
    C. होंडुरास
    D. अर्जेंटीना
... Answer is (D)
- माया जनजाति का निवास क्षेत्र मध्य अमेरिकी देश मेक्सिको ग्वाटेमाला और होंडुरास है।